मुख्य सामग्री पर जाएँ

भारत सरकारGovernment of India

अभ्यास एआई: नि:शुल्क अभ्यास

JEE (Main) और NEET (UG) के लिए एनटीए का नि:शुल्क अभ्यास ऐप: असली परीक्षा स्तर की परीक्षाएँ, हर परीक्षा के बाद रिपोर्ट, और ऑफ़लाइन अभ्यास।

अंतिम समीक्षा यह पृष्ठ English

आपको क्या मिलता है

  • असली परीक्षा स्तर की अभ्यास परीक्षाएँ: अनुभवी शिक्षकों द्वारा तैयार पूरे पाठ्यक्रम के JEE (Main) और NEET (UG) प्रश्नपत्र।
  • हर परीक्षा के बाद व्यक्तिगत रिपोर्ट: कहाँ अंक गए, कहाँ समय कम पड़ा, और आगे किसका अभ्यास करें।
  • ऑफ़लाइन परीक्षा: इंटरनेट होने पर परीक्षा डाउनलोड करें, कहीं भी दें, और बाद में सिंक करें।

ये परीक्षाएँ लापरवाही की ग़लतियाँ कम करने, समय प्रबंधन, गति, सटीकता और परीक्षा रणनीति सुधारने में मदद करती हैं। ये नि:शुल्क हैं, और आपके अभ्यास स्कोर किसी से साझा नहीं होते और किसी परीक्षा में उपयोग नहीं होते।

Google Play से पाएँ (नई विंडो में खुलता है)App Store से पाएँ (नई विंडो में खुलता है)वेब पर अभ्यास करें (नई विंडो में खुलता है)

शुरुआत कैसे करें

  1. Google Play या App Store से Abhyas AI इंस्टॉल करें, या वेब पर abhyas.nta.gov.in (नई विंडो में खुलता है) पर जाएँ।
  2. जिस ईमेल या फ़ोन नंबर और पासवर्ड से साइन अप किया था, उससे साइन इन करें।
  3. परीक्षा का प्रकार चुनें (JEE (Main) या NEET (UG)), फिर कोई परीक्षा।
  4. निर्देश ध्यान से पढ़ें, फिर I am ready to begin चुनें।

यह ऐप हर आकार के फ़ोन और टैबलेट पर चलता है, और आप अपने वेब ब्राउज़र में भी सीधे अभ्यास कर सकते हैं।

बिना इंटरनेट अभ्यास

  1. साइन इन करें (इंटरनेट चाहिए)।
  2. जिस परीक्षा को देना है उसके आगे Download चुनें (इंटरनेट चाहिए)।
  3. डाउनलोड की हुई परीक्षा कहीं भी दें, इंटरनेट की ज़रूरत नहीं।
  4. पूरा होने पर इंटरनेट से जुड़ें, ताकि परीक्षा सिंक हो और आपकी रिपोर्ट बने।

आपके उपकरण में क्या चाहिए

मदसुझाव
प्लेटफ़ॉर्मएंड्रॉयड 5.0 या नया, या आईओएस
मेमोरी2 GB रैम, 1 GB खाली जगह
इंटरनेटपरीक्षा डाउनलोड करने के लिए 4G; डाउनलोड की गई परीक्षा देने के लिए ज़रूरी नहीं
स्क्रीन6 से 10.5 इंच, 1024 × 768 पिक्सेल या अधिक

परीक्षा अच्छे से कैसे दें

करें

  • फ़ोन तीन घंटे के लिए पर्याप्त चार्ज रखें, या चार्जिंग पर रखें।
  • शुरू करने से पहले एयरप्लेन मोड चालू करें, ताकि कोई रुकावट न हो।
  • परीक्षा देने से काफ़ी पहले प्रश्नपत्र डाउनलोड कर लें।
  • अपने सबसे मज़बूत खंड से शुरू करें। जो प्रश्न आते हैं वे पहले करें, और उत्तर दोबारा देखने के लिए अंत में 20–30 मिनट रखें।

न करें

  • परीक्षा के दौरान फ़ोन की तारीख़ या समय न बदलें; परीक्षा अपने-आप जमा हो जाएगी।
  • 30 सेकंड से ज़्यादा ऐप से बाहर न जाएँ; परीक्षा अपने-आप जमा हो जाएगी।
  • अनुमान न लगाएँ। हर गलत उत्तर पर नकारात्मक अंक हैं, असली परीक्षा की तरह।
  • अपना पासवर्ड साझा न करें। कोई और आपके खाते से परीक्षा दे दे, तो आप वह परीक्षा दोबारा नहीं दे सकेंगे।

मदद चाहिए?

अपने पंजीकृत ईमेल या फ़ोन नंबर और समस्या के स्क्रीनशॉट के साथ abhyas@nta.ac.in पर लिखें, या अभ्यर्थी हेल्पलाइन 011 4075 9000 पर कॉल करें।

क्या यह पृष्ठ उपयोगी था?

इस पृष्ठ की समस्या बताएँ